सतना जंक्शन पर रेलनीर की ओवरचार्जिंग का मामला, यात्री की शिकायत पर वेंडर पकड़ा गया, रेलवे अधिनियम में केस दर्ज।
सतना जंक्शन पर रेल सुरक्षा बल लागू करेगा फेस रिकग्निशन सिस्टम, सीसीटीवी से अपराधियों की पहचान और त्वरित कार्रवाई।
माघ मेला 2026 की शुरुआत के साथ ही प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सतना और मैहर जंक्शन पर विशेष होल्डिंग एरिया तैयार किए हैं। प्लेटफॉर्म भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा, विश्राम और सुविधाओं को लेकर महाकुंभ मॉडल पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
रेलवे की नई समय-सारणी के तहत सतना जंक्शन पर ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान समय में अहम बदलाव किए गए हैं। इंटरसिटी एक्सप्रेस और प्रयागराज छिवकी–इटारसी एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन के चलते यात्रियों को पहले से स्टेशन पहुंचने की सलाह दी गई है, जबकि कुछ ट्रेनों की गति बढ़ी तो मेमू की चाल और धीमी हो गई है।
सतना जंक्शन पर रेलवे स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत फूड स्टॉल और वेंडरों की जांच की गई। यात्रियों को शुद्ध व स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के लिए नाखून तक चेक किए गए। वहीं जबलपुर में जल संकट के चलते सतना और कटनी स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों में पानी भरने की व्यवस्था की गई।
सतना जंक्शन में 1 जून से नया सफाई ठेका लागू होने के बाद भी स्टेशन की साफ-सफाई की स्थिति में सुधार नहीं हो सका है। जबलपुर मंडल के एसीएम धर्मेन्द्र सिंह ने निरीक्षण में गंदगी को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई और ठेकेदार कंपनी पर बार-बार पेनाल्टी लगाई जा रही है।
सतना रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों की मनमानी और नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों ने जाम की समस्या को स्थायी बना दिया है। ट्रेन आने के साथ ही यात्रियों को अंदर-बाहर निकलने में भारी परेशानी होती है। पार्किंग ठेका खत्म होने से व्यवस्थाएं ध्वस्त हैं और दोपहिया वाहन चोरी जैसी घटनाएं भी बढ़ रही हैं। यात्री और स्थानीय लोग रेलवे प्रशासन से सख्त कार्रवाई और नई पार्किंग व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।
करन उपाध्याय के कॉलम 'प्लेटफ़ॉर्म' में पढ़िए कि कैसे सतना जंक्शन पर संडे को हुई सफाई और व्यवस्थाओं ने यात्रियों को चौंका दिया। जो प्लेटफॉर्म महीनों से गड्ढों और गंदगी से भरा था, बड़े साहब के निरीक्षण प्रोग्राम के चलते एक दिन में चमचमाने लगा। वेंडरों की यूनिफॉर्म, ढके हुए खाने और चालू वाटर कूलरों को देखकर यात्री बोले—"काश यह व्यवस्था रोज रहती।" कर्मचारी भी बोले—"संडे हमारा आराम का दिन है, पर साहबों का दौरा ड्यूटी-डे बना देता है।" वहीं जादुई रोस्टर की चर्चा भी कर्मचारियों के बीच खूब हो रही है।
पश्चिम मध्य रेलवे जोन की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय के सतना जंक्शन निरीक्षण से यात्रियों में उम्मीदें जागी हैं। मालगोदाम शिफ्टिंग, कैमा स्टेशन विकास, पार्किंग व्यवस्था, सगमा लाइन, स्टेशन पुनर्विकास, टिकट घर, रिटायरिंग रूम और दिव्यांग सुविधा जैसे मुद्दों पर क्या होगा सुधार? जानिए पूरी रिपोर्ट।
सतना जंक्शन पर क्षिप्रा एक्सप्रेस में यात्रियों ने एसी खराब होने पर जमकर हंगामा किया। 12 घंटे तक बंद रहे एसी से परेशान यात्रियों ने कई बार चैन पुलिंग की। रेलवे ने अतिरिक्त इंजन लगाकर पावर सप्लाई दी, जिसके बाद ट्रेन रवाना हो सकी। रेल व सिटी पुलिस को हालात काबू में करने बुलाना पड़ा।





















